6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

आपको बता दें, Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती थी जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 13:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 2021 Edition की सेल 26 जुलाई से होगी शुरू
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन में मौजूद है दो कलर ऑप्शन
  • फोन में मिलेगाा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

यह फोन आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Samsung Galaxy M21 2021 Edition स्मार्टफोन को भारत में आज बुधवार को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप से में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M21 का ही अपग्रेड वर्ज़न है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और दो अलग कलर ऑप्शन दिए गए हैं। यह फोन मार्केट में Redmi Note 10 और Realme Narzo 30 जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।
 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition price in India, availability details

Samsung Galaxy M21 2021 Edition स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। यह फोन आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसे खरीदने के लिए Amazon पर 26 जुलाई रात 12 बजे से Prime Day सेल के हिस्से के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल Samsung.com और अन्य ऑफलाइन रिटेलर के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन के लॉन्च ऑफर की बात करें, तो HDFC Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेट डिस्काउंट दिया जाएगा।

आपको बता दें, Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती थी जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम21 एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI Core  पर चलता है, जो कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 के एंड्रॉयड 10 का अपग्रेड है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है, जो कि गैलेक्सी एम21 में भी मौजूद है। फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल Samsung GM2 का है। फोन के बाकि के दो सेंसर सैमसंग गैलेक्सी एम21 की तरह ही हैं, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है।
Advertisement

Samsung ने अपने इस हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.