6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च

Samsung Galaxy M17e की संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 19:33 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M17e की संभावित कीमत 13,999 रुपये लीक
  • फोन 17 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला
  • 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा

Samsung Galaxy M17e स्मार्टफोन 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy M17e लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन 17 मार्च को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले अब फोन की संभावित कीमत को लेकर एक नई लीक सामने आई है, जिसके मुताबिक, Galaxy M17e को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Samsung ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत की पुष्टि नहीं की है।

लीक एक टिप्स्टर संजू चौधरी की ओर से आया है, जिन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि Samsung Galaxy M17e की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह फोन कंपनी की बजट M सीरीज लाइनअप में शामिल होगा। हालांकि फिलहाल इस कीमत को आधिकारिक पुष्टि होने तक अनुमान के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Samsung ने लॉन्च से पहले Galaxy M17e के कुछ फीचर्स पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में microSD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा, जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरा की बात करें तो Galaxy M17e के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी के मामले में फोन में 6000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा और यह IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy M17e Android 16 आधारित One UI 8.0 पर चलेगा। Samsung का कहना है कि इस फोन को छह जनरेशन Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें Circle to Search और Gemini AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.