Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
  • फोन में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया
  • Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ आता है

Samsung Galaxy M17e 5G में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Samsung Galaxy M17e 5G price in India, launch offers

Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। एक 6GB +128GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। फोन Vibe Violet और Blitz Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसे Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा। कंपनी के मुताबिक लिमिटेड पीरियड के लिए ऑनलाइन सेल आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। ऑफर्स की बात करें तो इस पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M17e 5G specifications

Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके साथ Gemini Live फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन 4GB व 6GB RAM ऑप्शन और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

Samsung Galaxy M17e 5G की मोटाई 8.2mm है और इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल दिया गया है। इसमें Samsung का Key Island डिजाइन भी मिलता है। इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 5G सपोर्ट (12 बैंड) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.