Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। फोन में 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 13:53 IST
ख़ास बातें
  • 120Hz 6.7 इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 SOC के साथ आएगा फोन
  • 6000mAh बैटरी और Android 16 आधारित One UI 8 शामिल
  • 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M17e 5G

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G के लॉन्च से पहले कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M सीरीज के इस नए मॉडल में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। स्पेसिफिकेशन्स को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन खास तौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो रोजमर्रा के काम, कंटेंट देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए डिवाइस की तलाश में हैं।

Samsung के मुताबिक, Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें Adaptive Brightness और High Brightness Mode (HBM) फीचर भी मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन 8.2mm स्लिम बॉडी के साथ आएगा और इसमें GFRP बैक पैनल दिया गया है। इसके अलावा फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रखता है।

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ Mali G57 GPU जुड़ा होगा। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी के लिए Galaxy M17e 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है और स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलेगा, जिसमें Large Folders, Now Bar और Live Notifications जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में Google Gemini AI असिस्टेंट और Circle to Search जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault और Auto Blocker जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Samsung ने यह भी कहा है कि इस फोन को छह OS अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। जैसा की हमने बताया, Samsung Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को पेश किया जाएगा। इसके लिए Samsung ऑनलाइन स्टोर और Amazon पर पहले से डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.