Samsung Galaxy M12 कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ लिस्ट, मिली अहम जानकारी

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन कुछ क्षेत्रों में Samsung Galaxy F12 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जो कि कंपनी की नई F सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2020 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 को मिला वाई-फाई और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन
  • गैलेक्सी एम12 फोन कुछ क्षेत्रों में Galaxy F12 के रूप में पेश किया जा सकत
  • Samsung ने फिलहाल फोन लॉन्च का नहीं किया कोई ऐलान

माना जा रहा है कि इसे साल 2021 की शुरुआत में पेश कर दिया जाएगा

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन Bluetooth SIG और Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन Samsung Galaxy M12 उपनाम और कई मॉडल नंबर्स के साथ आया है जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह दूसरे रिज़न्स के लिए होगा। वाई-फाई अलाइंस लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-M127G/DS लिस्ट है, जिसको गैलेक्सी एम12 से जुड़ा माना जा रहा है। पुरानी लीक्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन कुछ क्षेत्रों में Samsung Galaxy F12 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जो कि कंपनी की नई F सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन हो सकता है।

ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-M127F/DS, SM-F127G/DS और SM-M127F/DSN के साथ Samsung Galaxy M12 मोनिकर दिया गया है। SM-F127G/DS मॉडल नंबर से संकेत मिलते हैं कि इस फोन को कुछ क्षेत्रों में Samsung Galaxy F12 के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग से सामने आया है कि यह मॉडल्स ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आएंगे।
Advertisement

वाई-फाई अलाइंस लिस्टिंग मॉडल नंबर SM-M127F/DS के साथ आती है और इसमें संकेत मिलते हैं कि यह फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉॉक्स के साथ आएगा। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के बारे में ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आती है, लेकिन इस फोन को 2.4GHz वाई-फाई सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

ब्लूटूथ एसआईजी और वाई-फाई अलाइंस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है, जिसे स्वतंत्र रूप से Gadgets 360 द्वारा भी वेरिफाई किया गया है।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी एम12 के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल जिसमें कई सेंसर्स मौजूद थे, टेक्सचर पैनल आदि शामिल थे। इसके अलावा इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और फोन के निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल मौजूद दिखी थी। गैलेक्सी एम12 में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन रेंडर्स में देखा गया था। यह फोन देखने में Samsung Galaxy A42 5G से काफी मेल खाता है, जो कि सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले और 7,000 एमएएच की बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है। फिलहाल, सैमसंग ने इस फोन के बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे साल 2021 की शुरुआत में पेश कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M12, Samsung Galaxy F12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.