Samsung Galaxy M02s की सेल भारत में 19 जनवरी को होगी शुरू, कीमत महज 8,999 रुपये

Samsung Galaxy M02s दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हैं, जबकि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आपको 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 जनवरी 2021 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02s की सेल Amazon पर होगी शुरू
  • सैमसंग गैलेक्सी एम02एस में है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • गैलेक्सी एम02एस में 6.5 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है

Samsung Galaxy M02s फोन आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा

Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन की सेल भारत में 19 जनवरी से शुरू होगी, जिसका खुलासा Amazon लिस्टिंग से हुआ है। यह फोन पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, हालांकि उस वक्त इसकी सेल से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। गैलेक्सी एम02एस फोन बजट-फ्रेंडली फोन है, जो कि दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। कलर के लिहाज़ से आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एम02एस फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी बैटरी 5,000 एमएएच की है। सैमसंग गैलेक्सी एम02एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है, जिसके साथ सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है।
 

Samsung Galaxy M02s price in India, sale date

Samsung Galaxy M02s दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हैं, जबकि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आपको 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन को आप Amazon.in, Samsung.com और सभी रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी।
 

Samsung Galaxy M02s specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम व 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है, इसे आप 1 टीबी तक भी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इस फोन में आईएसओ कंट्रोल, ऑटो फ्लैश, डिजिटल ज़ूम, एचडीआर और एक्सपोज़र जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीनों सेंसर एक सीध लाइन में स्थित हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.