Samsung Galaxy M02s ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीनों सेंसर एक सीध लाइन में स्थित हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 16:15 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम02एस में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Samsung Galaxy M02s फोन नेपाल में लॉन्च किया गया है
  • भारत में यह फोन 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा

Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है

Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन को नेपाल में लॉन्च कर दिया गया है। यह हैंडसेट भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन भारत में लॉन्च से पहले इसे पड़ोसी देश में पेश कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम02एस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एम02एस फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है, जो कि वाटरड्रॉप-नॉच स्टाइल डिस्प्ले से लैस है।
 

Samsung Galaxy M02s price, availability

नए Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत नेपाल में NPR 15,999 (लगभग 9,900 रुपये) है। इस फोन की सेल ऑनलाइन माध्यम से Daraz.com पर शुरू हो चुकी है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम होगी।
 

Samsung Galaxy M02s specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित Samsung One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच (720x1,560 पिक्सल) टीएफटी वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसके साथ आपको Adreno 506 जीपीयू व 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इस फोन में आईएसओ कंट्रोल, ऑटो फ्लैश, डिजिटल ज़ूम, एचडीआर और एक्सपोज़र जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीनों सेंसर एक सीध लाइन में स्थित हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.