Samsung Galaxy M02s फोन 7 जनवरी को देगा दस्तक, कीमत होगी 10,000 से भी कम...

सैमसंग ने फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जनाकारी दी है, जैसे कि यह फोन 6.5 इंच एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर
  • सैमसंग गैलेक्सी एम02 में मिलेगा 4 जीबी रैम
  • फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देगा दस्तक

Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम होगी। यह खुलासा खुद Samsung ने किया है। Samsung India वेबसाइट पर स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज लाइव किया गया है। कंपनी ने गैलेक्सी एम02एस के कुछ स्पेसिफिकेशन को भी साझा किया है। यह आगामी स्मार्टफोन पहले भी कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। सैमसंग का कहना है कि गैलेक्सी एम02एस फोन गेमिंग, स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िग और फोटोग्राफी में बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाला है। यह पहली बार होगा कि सैमसंग गैलेक्सी फोन 4 जीबी रैम के साथ 10,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जाने वाला है।
 

Samsung Galaxy M02s launch in India, price

Samsung India वेबसाइट पर Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट का निर्माण किया गया है, जिससे खुलासा होता है कि यह फोन 7 जनवरी को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी और पहली बार ऐसा होगा कि इस कीमत में गैलेक्सी फोन 4 जीबी रैम के साथ दस्तक देगा।
Advertisement

सैमसंग ने फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जनाकारी दी है, जैसे कि यह फोन 6.5 इंच एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। माइक्रोसाइट पर दिखा है कि फोन के सभी किनारों पर मोटे बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, पावर व वॉल्यूम बटन को दायीं ओर जगह दी गई है।

पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा व दो अन्य 2 मेगापिक्सल कैमरे होंगे। इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के माध्यम से 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Advertisement

नंवबर महीने में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव हुआ था, जहां फोन का मॉडल नंबर SM-M025F/DS के साथ लिस्ट था। इसके अलावा यह फोन गीकबेंच लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट हो चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.