Samsung Galaxy M02 के कथित स्पेसिफिकेशन लीक

Geekbench लिस्टिंग में Samsung फोन को मॉडल नंबर SM-M025F के साथ दिखाया गया है और इसे Galaxy M02 माना जा रहा है। इसमें कहा गया है कि फोन में 3 जीबी रैम होगी या यह फोन के कई वेरिएंट्स में से एक हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02 को कथित तौर पर Geekbench पर देखा गया
  • फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 128 और मल्टी-कोर टेस्ट में 486 स्कोर मिला
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा फोन

Samsung Galaxy M02 को 3 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है

Samsung Galaxy M02 को कथित तौर पर एक गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है जो स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को दिखाती है। लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर SM-M025F के साथ दिखाया गया है माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी एम02 है। इससे पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा और इसमें  ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, Galaxy M02 को कई अन्य मॉडल नवंबर के साथ ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग में भी देखा गया है, जिनके लिए माना जा रहा है कि वो Galaxy A02 है।

Geekbench लिस्टिंग में Samsung फोन को मॉडल नंबर SM-M025F के साथ दिखाया गया है और इसे Galaxy M02 माना जा रहा है। इसमें कहा गया है कि फोन में 3 जीबी रैम होगी या यह फोन के कई वेरिएंट्स में से एक हो सकता है। इसके अलावा प्रोसेसर की बेस फ्रीक्वेंसी 1.80 गीगाहर्ट्ज़ होगी और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होगा। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 128 और मल्टी-कोर टेस्ट में 486 स्कोर हासिल हुआ है। यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसके स्पेसिफिकेशन्स को देखा जाए तो यह एंट्री-लेवल मॉडल प्रतीत होता है।

गीकबेंच लिस्टिंग को पहली बार MySmartPrice द्वारा देखा गया था और स्वतंत्र रूप से Gadgets 360 द्वारा वैरिफाई किया गया है। इस प्रकाशन ने यह भी कहा है कि Galaxy M02 को ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग में भी देखा गया था। ऐसा लगता है कि इस फोन की ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग को अब अपडेट कर दिया गया है और इसमें मॉडल SM-M025F_DS और SM-A025F_DS शामिल हैं, दोनों को Galaxy A02 के नाम से लिस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि Galaxy M02 Galaxy A02 या Galaxy A02s का रीब्रांडेड वेरिएंट होगा।

फोन को कथित तौर पर वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग में भी देखा गया है, जो मॉडल नंबर SM-M025F/DS दिखाता है और यह फोन 2.4GHz वाई-फाई का सपोर्ट करता है। लिस्टिंग को पहली बार SamMobile ने देखा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M02, Samsung Galaxy M02 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.