Samsung Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफोन में इनफिनिटी वी डिस्प्ले होने का दावा

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी भारतीय मार्केट में गैलेक्सी एम सीरीज़ के चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। ये Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20, Samsung Galaxy M30 और Samsung Galaxy M40 हो सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2018 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung अपनी रणनीति बदलने वाली है
  • Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ को बंद करने की तैयारी
  • Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30 व Galaxy M40 हो सकते हैं लॉन्च
Samsung की Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफोन भारत में सबसे पहले लॉन्च किए जाएंगे। इनसे जनवरी 2019 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के हैंडसेट इनफिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ आएंगे। डिस्प्ले 6.4 इंच तक का होगा और ये बड़ी बैटरी से लैस होंगे। दावा किया गया है कि ऐसा सेटअप अब तक किसी सैमसंग स्मार्टफोन में नहीं देखने को मिला है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी भारतीय मार्केट में गैलेक्सी एम सीरीज़ के चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। ये Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20, Samsung Galaxy M30 और Samsung Galaxy M40  हो सकते हैं।
Advertisement

आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ के लिए भारत में रिसर्च किया है। कंपनी इस सीरीज़ के जरिए युवाओं के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहेगी।

पहले ही जानकारी सामने आई थी कि Samsung अपनी रणनीति बदलने वाली है। कंपनी की Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ को बंद करने की तैयारी है। इसकी जगह आएगा नया Galaxy M रेंज।
Advertisement

इससे पहले Samsung Galaxy M30 को कथित तौर पर बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया था। इस हैंडसेट में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है। एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर की मौज़ूदगी से लगता है कि यह फोन Samsung Galaxy A8 (2018) के सेगमेंट का होगा।
Advertisement

इसके अलावा Galaxy M20 या Galaxy M2 में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, माली जी71 एमपी2 जीपीयू और 3 जीबी रैम होने की खबर आई थी।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Galaxy M50, Galaxy M30 और Galaxy M20 कंपनी की नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के शुरुआती फोन होंगे। कुछ रिपोर्ट में Galaxy M5, M3 और M2 नाम इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी गई है। Galaxy M50 या M5 इस नई सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल होगा और एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। Galaxy M20 और Galaxy M30 में एलसीडी पैनल दिए जाने की खबर है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20, Samsung Galaxy M30

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.