Samsung Galaxy J8 की बिक्री भारत में शुरू

Samsung Galaxy J8 की कीमत 18,990 रुपये है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy J8 की बिक्री भारत में शुरू
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy J8 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी जे8
विज्ञापन
इंतज़ार की घड़ी खत्म हो गई है। Samsung Galaxy J8 स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। इस हफ्ते ही Samsung ने जानकारी दी थी कि सैमसंग गैलेक्सी जे8 को 28 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन सैमसंग की इनफिनिटी डिस्प्ले सीरीज़ का हिस्सा है। इस फोन को भारत में Samsung Galaxy J6 के साथ लॉन्च किया गया था। अहम फीचर की बात करें तो यह स्मार्टफोन 18.5:9 सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है। फेस अनलॉक के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और इसमें ऑब्जेक्ट व सीन डिटेक्शन जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर दिए गए हैं।

दो रियर कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी जे8 लाइव फोकस फीचर के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से यूज़र बोकेह इफेक्ट के लिए बैकग्राउंड को ब्लर तो कर ही सकते हैं, साथ में ब्लर किए जाने वाले ऑब्जेक्ट का शेप तय कर सकते हैं। आपके पास हार्ट, बटरफ्लाई, स्टार और म्यूजिक सिंबल में से चुनने का विकल्प होगा।
 

Samsung Galaxy J8 भारत में कीमत

Samsung Galaxy J8 की कीमत 18,990 रुपये है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन सैमसंग इंडिया के ई-स्टोर के अलावा अन्य पेटीएम, फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy J8 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन है। यह डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Samsung Galaxy J8 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, एफ/1.9 अपर्चर वाला। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही तरफ फ्लैश भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन फेसियल रिकग्निशन के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन की बैटरी 3500 एमएएच की है। स्मार्टफोन में चैट ओवर वीडियो फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र वीडियो देखते हुए भी व्हाट्सऐप और डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप पर चैट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J8
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »