Samsung Galaxy J7+ की कीमत आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक

सैमसंग के प्रतीक्षित गैलेक्सी जे7+ स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की ख़बरें हैं और इस डिवाइस को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2017 14:57 IST
सैमसंग के प्रतीक्षित गैलेक्सी जे7+ स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की ख़बरें हैं और इस डिवाइस को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसी हफ्ते आईं फोन की लीक तस्वीरों सामने आईं थीं। अभी तक लॉन्च नहीं हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7+ की कीमत और उपब्धता की जानकारी एक प्रमोशनल मटेरियल के जरिए लीक हुई है।

नए सैमसंग स्मार्टफोन को सबसे पहले थाईलैंड में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। और इस फोन की कीमत 12,900 थाईलैंड बाट (करीब 25,000 रुपये) होने की ख़बरें हैं। प्रमोशनल मटेरियल को सबसे पहले Flashfly ने सार्वजनिक किया था। इससे पता चलता है कि थाईलैंड में स्मार्टफोनके लिए शुक्रवार से 17 सितंबर तक प्री-ऑर्डर होंगे। सैमसंग गैलेक्सी जे7+ की  बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी। और उम्मीद की जा रही है कि थाईलैंड पहला बाज़ार होगा जहां हैंडसेट को उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन, अभी गैलेक्सी जे7+ के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

गैलेक्सी जे7+ की सबसे अहम ख़ासियत, रियर पर दिए जाने वाले डुअल कैमरा सेटअप को बताया जा रहा है। इस फोन में अपर्चर एफ/1.7 के साथ एक 13 मेगापिक्सल कैमरा और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। गैलेक्सी जे7+ में सैमसंग का वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी, एक फिंगरप्रिंट सेंसर (होम बटन में ही)  और फेशियर रिकग्निशन फ़ीचर होने की भी ख़बरें हैं। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी जे7+  में  एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन गैलेक्सी जे7 (2017) की तरह ही एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.