Samsung Galaxy J7 Nxt को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

Google ने Android 9 Pie की घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy J7 Nxt यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट को जारी कर दिया है। ओरियो अपडेट का बिल्ड नंबर है-J701FXXU6BRH9।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2018 13:49 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट के लिए जारी किया Android 8.1 Oreo
  • पिछले साल लॉन्च हुआ था Samsung Galaxy J7 Nxt
  • सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है इसमें
Google ने Android 9 Pie की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी तक दक्षिण कोरियाई निर्माता कंपनी सैमसंग अपने ज्यादातर स्मार्टफोन के लिए Android Oreo सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर रही है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung Galaxy J7 (2016) को दिसंबर 2018 में एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। वहीं Samsung Galaxy J7 Nxt और Galaxy J5 Prime के लिए सितंबर में नया ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट को कंपनी द्वारा जारी किया जाएगा। वेबसाइट GetDroidTips के मुताबिक, कंपनी ने फिलीपींस, कम्बोडिया, थाईलैण्ड में रह रहे सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट को जारी कर दिया है। धीरे-धीरे अन्य देशों के यूजर के लिए भी नए सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी किया जाएगा। मोबाइल फोन के सेटिंग में जाकर आप अपडेट को आसानी से चेक कर सकते हैं।

Samsung Galaxy J7 Nxt में आए ओरियो अपडेट का बिल्ड नंबर है-J701FXXU6BRH9। यह सॉफ्टवेयर अपडेट अगस्त 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ मिलेगा। नए अपडेट के इंस्टॉल होने के बाद आपको बैटरी लाइफ, PiP मोड, नोटिफिकेशन डॉट और अन्य फीचर्स का बेहतर अनुभव मिलेगा। सैमसंग एक्सपीरियंस 9.0 की वजह से आपको डुअल मैसेंजर फीचर मिलेगा। इस फीचर की मदद से आप एक मैसेजिंग ऐप में दो अकाउंट को चला सकेंगे। याद करा दें कि पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy J7 Nxt की कीमत 11,490 रुपये है। कुछ समय बाद कंपनी ने इसका 3 जीबी वेरिएंट को भी लॉन्च किया था। इसकी कीमत 12,990 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 5.5 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यूज़र चाहें तो 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और 4जी वीओएलटीई नेटवर्क के साथ काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में अपर्चर एफ/1.9 और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर (1920 x 1080)फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  8. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  9. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  10. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.