Samsung Galaxy J7 Duo कंपनी की साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy J7 Duo अब आधिकारिक तौर पर नज़र आ गया है। यह हैंडसेट SM-J720F मॉडल नंबर के साथ जहां Galaxy J8 (2018) नाम से देखा गया था, वहीं अब यह Galaxy J7 Duo नाम से दिखा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2018 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J7 Duo स्मार्टफोन का मैन्युअल कंपनी की साइट पर लिस्ट
  • हैंडसेट SM-J720F मॉडल नंबर के साथ देखा गया है
  • सैमसंग की साइट पर लिस्ट होने के बाद भारत में लॉन्च होने की उम्मीद

सैमसंग स्मार्टफोन

Samsung Galaxy J7 Duo  अब आधिकारिक तौर पर नज़र आ गया है।  यह हैंडसेट SM-J720F मॉडल नंबर के साथ जहां Galaxy J8 (2018) नाम से देखा गया था, वहीं अब यह Galaxy J7 Duo नाम से दिखा है। अब सैमसंग की आधिकारिक साइट पर एक यूज़र मैन्युअल ने Galaxy J7 Duo का इशारा दिया है।  साथ ही सैमसंग इंडिया की साइट पर भी एक फोन देखा गया है, जिसके अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के साथ-साथ भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि यह Galaxy J7 Duo ही होगा।

सैमसंग के डाउनलोड सेंटर से डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ है, जिसमें Galaxy J7 Duo का मॉडल नंबर SM-J720F दिख रहा है। देखा गया है कि स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें फ्रंट फेसिंग एलईडी फ्लैश भी होगा। फ्रंट पर डिवाइस का लेआउट दर्शाता है कि होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। साथ ही 3.55 एमएम का हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट से भी यह लैस होगा।
 

विस्तार से बात करें तो मैन्युअल में देखने को मिला है कि SM-J720F मॉडल वाला गैलेक्सी जे7 बिक्सबी होम के साथ आएगा। अगर ऐसा होता है तो इस फीचर से लैस सैमसंग की सूची में यह दूसरा हैंडसेट होगा। बता दें कि गैलेक्सी जे7+ में बिक्सबी होम था। यह हैंडसेट पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। वॉयस असिस्टेंट पहले मिड रेंज और हाई-एंड गैलेक्सी सीरीज़ में ही दिया जाता था। सैमसंग का मैन्युअल इशारा करता है कि फोन डुअल सिम को सपोर्ट करेगा।

इससे पहले फोन गीकबेंच और जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट देखा गया है। कहा  जा चुका है कि फोन में 5.5 इंच का टचस्क्रीन पैनल, एक्सीनोस 7885 प्रोसेसर होगा। रैम विकल्प 2 जीबी व 3 जीबी होंगे। साथ ही इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी हो सकता है। फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल दिया जा सकता है। इसके अलावा एक स्क्रीनशॉट से पता चला था कि फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy J7 Duo, Samsung, Android, Mobiles, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.