सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) के बारे में नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2016 13:30 IST
सुर्खियों का हिस्सा रहे सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) को लेकर नई जानकारी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। लीक हुए कर्नल सोर्स से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

GSMArena की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) के कर्नल सोर्स से इसमें फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट, 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने का पता चला है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 4300 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी सार्वजनिक हुई है।

सार्वजनिक हुए स्पेसिफिकेशन स्मार्टफोन के जीएफएक्सबेंच रिजल्ट से मेल खाते हैं। बेंचमार्क लिस्टिंग से गैलेक्सी जे7 (2016) में एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ओएस, 5.5 इंच के डिस्प्ले, एड्रेनो 405 जीपीयू, 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज होने का पता चला था। हालांकि, बेंचमार्क साइट पर हैंडसेट को 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया था। अन्य फ़ीचर में एक्सेलेरोमीटर, कंपास, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और वाई-फाई शामिल हैं।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फ्रंट फ्लैश से लैस यह डिवाइस एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन भी है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 में 5.5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट और 1.5 जीबी रैम के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.