Samsung Galaxy J4+ और Galaxy J6+ लॉन्च, जानें इनकी खूबियां

सैमसंग ने मंगलवार को दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy J4+ और Samsung Galaxy J6+ को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे4+ और सैमसंग गैलेक्सी जे6+ में आपको 6 इंच का बड़ा एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 सितंबर 2018 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च
  • Samsung Galaxy J4+, Galaxy J6+ में हैं एक सामान फीचर्स
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6+ में है साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy J4+ और Samsung Galaxy J6+ को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे4+ और सैमसंग गैलेक्सी जे6+ में आपको 6 इंच का बड़ा एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगा। पावर बैकअप के लिए ये हैंडसेट 3,300 एमएएच की बैटरी, Android 8.1 Oreo और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता हैं। Galaxy J6+ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा और फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। आइए अब आपको Samsung Galaxy J4+ और Samsung Galaxy J6+ की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Samsung Galaxy J4+, Galaxy J6+ की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी जे4+ और सैमसंग गैलेक्सी जे6+ की भारत में कीमत से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस बात की घोषणा हो सकती है। इस सप्ताह के शुरुआत में सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स की कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच है। Samsung Galaxy J6+ ब्लैक, ग्रे और रेड कलर में मिलेगा। Galaxy J4+ ब्लैक, गोल्ड और पिंक रंग में बेचा जाएगा। उपलब्धता से संबंधित जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 

Samsung Galaxy J4+, Galaxy J6+ के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी जे4+ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इस हैंडसेट में आपको 6 इंच का एचडी+ (720x1480 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। फोटो, वीडियो और अन्य जरूरी चीजों को सेव करने के लिए 2 जीबी/ 3 जीबी रैम और 16 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए Galaxy J4+ में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जिसका अर्पचर एफ/1.9 है। बैक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अर्पचर एफ/2.2 है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोल्ट, सिंगल-बैंड वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, ग्लोनास,एनएफसी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी मिलेगी। हालांकि, अभी इस बात से पर्दा नहीं उठा है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं। Galaxy J4+ की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 161.4x76.9x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 178 ग्राम है।

Samsung Galaxy J6+ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इस हैंडसेट में आपको 6 इंच का एचडी+ (720x1480 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, गैलेक्सी जे4+ की तरह इस हैंडसेट में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है या नहीं अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है। फोटो, वीडियो और अन्य जरूरी चीजों को सेव करने के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए Galaxy J6+ में दो रियर कैमरे मिलेंगे, प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, इसका अर्पचर एफ/1.9 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, इसका अर्पचर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अर्पचर एफ/1.9 है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोल्ट, सिंगल-बैंड वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, ग्लोनास,एनएफसी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सैमसंग के इस हैंडसेट में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी मिलेगी। Galaxy J6+ की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 161.4x76.9x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 178 ग्राम है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Poor performance
  • Disappointing cameras
  • Too expensive for what it offers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor performance
  • Disappointing cameras
  • Too expensive for what it offers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy J4, Samsung Galaxy J6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  4. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  5. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  6. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  2. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  4. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  5. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  8. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  9. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  10. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.