सैमसंग गैलेक्सी जे2 4जी फोन लॉन्च, कीमत 8,500 रुपये से कम

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 सितंबर 2015 16:32 IST
सैमसंग ने भारत में अपना नया गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन 8,490 रुपये में लॉन्च किया है। इस एंट्री-लेवल 4जी स्मार्टफोन की बिक्री 21 सितंबर से शुरू होगी। यह हैंडसेट सभी रिटेल प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन को गैलेक्सी जे1 अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। नया स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन को देश के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा डेवलप किया गया है। नए गैलेक्सी जे2 की सबसे बड़ी खासियत इसमें अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड फ़ीचर का मौजूद होना। यह फ़ीचर ऑपरा मैक्स द्वारा पावर्ड है। इसके जरिए यूज़र ये तय कर सकते हैं कि  मोबाइल इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने की इजाजत किस-किस ऐप को दी जाए। कंपनी का दावा है कि अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड के जरिए यूज़र 50 फीसदी इंटरनेट डेटा बचा सकते हैं और इससे 11 फीसदी रैम भी फ्री रहता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गैलेक्सी जे2 में 4.7 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सोनॉस 3475 प्रोसेसर के साथ 1जीबी का रैम होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके ऊपर टचविज़ यूज़र इंटरफेस मौजूद होगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट मौजूद है और इसका डाइमेंशन है 136.5x69x8.4 मिलीमीटर।
Advertisement

गैलेक्सी जे1 की तरह नया गैलेक्सी जे2 भी 4जी स्मार्टफोन है। इसमें भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। अन्य कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो डिवाइस 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी फ़ीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 2000एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

सैमसंग इंडिया के निदेशक (मोबाइल कारोबार) मनु शर्मा ने कहा,‘गैलेक्सी जे2 किफायती 4जी हैंडसेट है जिसमें पहली बार अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड है। यह अपनी तरह का पहला फोन है जिसमें भारत में विकसित नयी डेटा सेविंग सुविधा का इस्तेमाल किया गया है।’
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.