Samsung Galaxy J2 (2018) की तस्वीरें लीक, कीमत का भी पता चला

Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही सैमसंग के गैलेक्सी जे2 (2018) की प्रोडक्ट तस्वीरें सार्वजनिक हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बजट स्मार्टफोन को रूस के साथ अन्य इमर्जिंग मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2017 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 (2018) का मॉडल नंबर SM-J250 है
  • इस हैंडसेट की कीमत 115 यूरो (करीब 8,730 रुपये) होगी
  • गैलेक्सी जे2 (2018) के कथित प्रोडक्ट तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया
Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही सैमसंग के गैलेक्सी जे2 (2018) की प्रोडक्ट तस्वीरें सार्वजनिक हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बजट स्मार्टफोन को रूस के साथ अन्य इमर्जिंग मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इस हैंडसेट को लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy J2 (2018) का मॉडल नंबर SM-J250 है और इसके बारे में जानकारी जर्मन वेबसाइट WinFuture.de द्वारा दी गई है। इस वेबसाइट ने सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) के कथित प्रोडक्ट तस्वीरों को भी सार्वजनिक किया है। तस्वीरों में स्मार्टफोन का हर हिस्सा साफ नज़र आ रहा है। बताया गया है कि इस हैंडसेट की कीमत 115 यूरो (करीब 8,730 रुपये) होगी, जो इसे एक बजट स्मार्टफोन बनाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। गैलेक्सी जे2 (2018) में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। यह 1.5 जीबी रैम के साथ आएगा।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग के इस कैमरे में 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है और सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। दोनों ही सेंसर के साथ फ्लैश दिए जाने की उम्मीद है। Galaxy J2 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

दावा किया गया है कि ब्लूटूथ 4.2, एन-डब्ल्यूलैन, एलटीई कैट 4 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर इसका हिस्सा होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के अंदर 2600 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। Galaxy J2 (2018) का वज़न 153 ग्राम होने का अनुमान है।
Advertisement

याद रहे कि Samsung Galaxy J2 (2017) को इस साल ही अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। 4.7 इंच वाले क्यूएचडी डिस्प्ले से लैस इस हैंडसेट की कीमत 7,390 रुपये थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.