सैमसंग गैलेक्सी जे2 के 2016 वेरिएंट के बारे में पता चला

सैमसंग गैलेक्सी जे2 के 2016 वेरिएंट के बारे में पता चला
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जे2 के नए वेरिएंट को पिछले महीने बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इस स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) कहा जा रहा है। अब खबर है कि फोन एफसीसी द्वारा सर्टिफाइड हो गया है।

फिलहाल, अमेरिका की सर्टिफिकेशन वेबसाइट एफसीसी (फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन) पर तकनीकी कारणों के चलते इस लिस्टिंग को नहीं देखा जा सकता है। लेकिन वेबसाइट पर मॉडल नंबर एसएम-जे210एफ से लिस्टेड मोबाइल में 1500 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है।

इससे पहले बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के इस नए हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर पर चलने पर स्प्रेडट्रम एससी8830 प्रोसेसर होगा।

बात करें दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो सैमसंग गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन में 1.5 जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो के साथ आएगा। याद दिला दें, गैलेक्सी जे2 (2016) के बारे में इससे पहले इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग में जानकारी सामने आई थी। तब इस स्मार्टफोन के पिछले गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन की कीमत में ही आने का भी खुलासा हुआ था।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी जे2 में 4.7 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सोनॉस 3475 प्रोसेसर के साथ 1जीबी का रैम है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके ऊपर टचविज़ यूज़र इंटरफेस मौजूद होगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट मौजूद है और इसका डाइमेंशन है 136.5x69x8.4 मिलीमीटर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung mobile, Samsung Smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »