सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस को 6,400 रुपये में लॉन्च किए जाने की खबर

सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस को 6,400 रुपये में लॉन्च किए जाने की खबर
विज्ञापन
मुंबई के एक नामी रिटेलर ने जानकारी दी है कि सैमसंग के नए गैलेक्सी जे1 ऐस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। 6,400 रुपये का यह स्मार्टफोन अब देश भर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध हैं। गौर करने वाली बात है कि खबर लिखे जाने तक सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया था।

महेश टेलीकॉम नाम के रिटेलर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4.3 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.3गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ 512एमबी का रैम मौजूद है।

हैंडसेट 4जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (64जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। गैलेक्सी जे1 ऐसा का डाइमेंशन 130.1x67.6x9.5मिलीमीटर है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस में 3जी, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ फ़ीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 1800एमएएच की बैटरी है।

आपको बता दें कि सैमसंग ने पिछले महीने अपने फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी एस6 एज प्लस के 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 57,900 रुपये में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  3. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  4. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  5. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  6. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  7. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  8. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  9. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »