सैमसंग के नए गैलेक्सी फोल्डर स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑलाइन लीक

सैमसंग के नए गैलेक्सी फोल्डर स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑलाइन लीक
ख़ास बातें
  • कथित सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 की तस्वीरें ऑनलाइन लीक
  • गैलेक्सी फोल्डर 2 फोन सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज हो सकती है
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले साल जुलाई में गैलेक्सी फोल्डर स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले काफी समय से सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर के अपग्रेडेड वेरिएंट को लेकर खबरें जोरों पर हैं। नए गैलेक्सी फोल्डर को सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 कहा जा रहा है। अब इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक में सामने आईं हैं।

playfuldroid.com पर लीक हुईं इन तस्वीरों में सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 (एसएम- जी1600) डिवाइस को हर एंगल से देखा जा सकता है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिेकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ था।
 

गैलेक्सी फोल्डर 2 में स्नैपड्रैगन चिपसेट और 3.8 डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले होने की उम्मीद है। फोन में 2 जीबी रैम है और इसकी स्टोरेज 16 जीबी होगी। बात करें सैमसंग के इस आने वाले हैंडसेट के कैमरे की तो इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 1950 एमएएच की बैटरी। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।

याद दिला दें कि करीब 16,350 रुपये वाले सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर में 3.8 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इस डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। गैलेक्सी फोल्डर फ्लिप फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीस/ए-जीपीएस, 3जी, एलटीई और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट में 1800mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »