सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 सितंबर 2016 11:19 IST
सैमसंग ने अपना नया फोल्डर स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्डर 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को सैमसंग की चीन की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन फिलहाल कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर 2 में 480 x 800 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 3.8 इंच डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगागर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है लेकिन इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं मिलेगा। कई यूज़र को कम स्टोरेज के चलते निराशा हो सकती है।

बात करें कैमरे की तो सैमसंग फोल्डर 2 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। फोन को पावर देने का काम करेगी 1950 एमएएच की बैटरी। सैमसंग का कहना है कि बैटरी से 318 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। गैलेक्सी फोल्डर 2 का डाइमेंशन 122 x 60.2 x 15.4 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है।

यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीए, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एक हॉल सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

3.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

1950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  2. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  3. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.