7000mAh बैटरी+ 4 बैक कैमरा के साथ Samsung F62 भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy F62 की कीमत भारत में 23,999 रुपये तय की गई है, जो कि 6 जीबी रैम + 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 फरवरी 2021 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F62 की सेल 22 फरवरी से शुरू होगी
  • Galaxy F सीरीज़ का दूसरा मॉडल है सैमसंग गैलेक्सी एफ62
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में मिल सकता है 35 वॉट फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy F62 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन को भारत में कंपनी की F सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में Galaxy F41 के साथ दस्तक दे चुका है। नया Samsung फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। गैलेक्सी एफ62 फोन में ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर दिया है, जो कि Galaxy Note 10 सीरीज़ के साथ 2019 में आया था। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन 7,000 एमएएच बैटरी, 8 जीबी रैम व लेटेस्ट One UI 3.1 के साथ आया है। इस स्मार्टफोन में ऑल-न्यू डिज़ाइन दिया है, जो कि यूनिक पैटर्न मैटेलिक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी एफ62 स्मार्टफोन की टक्कर मार्केट में मौजूदा OnePlus Nord, Realme X3 SuperZoom और Realme X7 5G स्मार्टफोन से होगी।
 

Samsung Galaxy F62 price in India, launch offers

Samsung Galaxy F62 की कीमत भारत में 23,999 रुपये तय की गई है, जो कि 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रीन और लेज़र ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। यह खरीद के लिए Flipkart और Samsung India ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Reliance Digital, Jio रीटेल स्टोर्स और चुनिंदा रीटेल स्टोर्स पर 22 फरवरी दोपहर 12 बजे से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन पर रीचार्ज डिस्काउंट कूपन पर 3,000 रुपये का कैशबैक और जियो ग्राहकों के लिए 7,000 रुपये की कीमत वाला रिलायंस पार्टनर ब्रांड कूपन आदि शामिल है। यह फोन Flipkart Smart Upgrade Programme के साथ भी आता है, जिसमें ग्राहक गैलेक्सी एफ62 का 70 प्रतिशत भुगतान करके इसे खरीद सकते हैं। इसके 1 साल बाद ग्राहक के पास विकल्प होगा कि या तो वो इसे रिटर्न करके नया गैलेक्सी सीरीज़ फोन में अपग्रेड करा लें या फिर बाकि 30 प्रतिशत पूरा देकर हमेशा के लिए इसे फोन को अपना बना लें।
 

Samsung Galaxy F62 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एफ62 एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है, जिसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400) सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Exynos 9825 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलता है। गैलेक्सी एफ62 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 का प्राइमरी कैमरा, 123 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।
Advertisement
 
सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। सैमसंग में कई कैमरा फीचर्स शामिल है, जैसे सिंगल टेक जो कि 14 अलग-अलग आउटपुट- 10 फोटो व 4 वीडियो लेने में सक्षम है।

सैमसंग गैलेक्स एफ62 फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ,, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 7,000 एमएएच बैटरी के साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 9.5mm मोटा व 218 ग्राम भारी है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Marathon battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Ads in some stock apps
  • Cameras could do better in low light
  • Slow charging relative to battery size
  • Missing segment-staple features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.