3 हजार रुपये सस्ते दाम में मिल रहा Samsung Galaxy F23 5G, फ्लिपकार्ट पर आई तगड़ी डील

Samsung के इस 5G स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे बैंक ऑफर और कीमत में कटौती के चलते काफी किफायती दामों में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Samsung Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F23 5G में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung Galaxy F23 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर मौजूद डील पर एक बार नजर डाल सकते हैं। जी हां Samsung के इस 5G स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे बैंक ऑफर और कीमत में कटौती के चलते काफी किफायती दामों में खरीदा जा सकता है। बीते साल लॉन्च किया गया सैमसंग का यह फोन काफी सस्ते दामों में मिल रहा है। आइए  Samsung Galaxy F23 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F23 5G पर ऑफर
ऑफर की बात की जाए तो Samsung Galaxy F23 5G के 4GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। बैंक ऑफर के तहत Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10% यानी कि 1,500 रुपये की बचत हो सकती है। वहीं IDFC FIRST क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 1,000 हजार रुपये तक बचत हो सकती है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड  से 5% कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को 2,667 रुपये प्रति माह EMI से खरीदा जा सकता है। यह फोन बीते साल 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 17,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। अब यह बैंक ऑफर के साथ 3 हजार रुपये सस्ता होकर 14,499 रुपये में मिल रहा है।

Samsung Galaxy F23 5G के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 
Advertisement
फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ इनफिनिटी-यू डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन सपोर्ट भी है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड वन UI 4.1 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 प्राइमरी सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप-C और 3.5mm का हेडफोन जैक दिए गए हैं। बेहतर ऑडियो प्लेबैक के लिए डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। बैटरी की बात तकी जाए तो Galaxy F23 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Two years of promised OS updates
  • Decent SoC with sufficient 5G bands
  • Very good battery life
  • Bad
  • Average cameras, weak low-light performance
  • No bundled charger
  • Sluggish user experience with 4GB variant
  • Display has weak sunlight legibility
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.