6,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy F22 फोन की सेल आज, यूं पाएं 1 हज़ार रुपये की छूट

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F22 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ22 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy F22 डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज 13 जुलाई को आयोजित होने वाली है। यह नया Samsung फोन Samsung Galaxy A22 जैसा ही है, जो कि भारत में पिछले महीने 18,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मौजूद है। इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी, 6 जीबी रैम और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया गया है। इन सभी फीचर्स के साथ सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन की टक्कर मार्केट में मौजूद Redmi Note 10 और Realme Narzo 30 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।
 

Samsung Galaxy F22 price in India, sale offers

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल आज Flipkart और Samsung India के ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

डिस्काउंट ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart पर सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन के प्रीपेड ट्रांसजेक्शन पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज और ईएमआई विकल्पों को भी फायदा उठा सकते हैं।
 

Samsung Galaxy F22 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी+ (700x1,600 पिक्सल) एस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमर सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। हालांकि सैमसंग ने बॉक्स में 15 वॉट का चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी आदि शामिल है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इसमें Samsung Pay Mini सपोर्ट मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 159.9x74.0x9.3mm और भार 203 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good Super AMOLED display
  • Smooth and fluid software
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Lots of preinstalled apps
  • Slow charging using provided charger
  • Poor gaming performance
  • Low light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.