Samsung Galaxy F17 5G के लॉन्च से पहले ही लीक हो गए इंडिया प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung अपने मिड-रेंज पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए Galaxy F17 5G और M17 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy F17 5G की शुरुआती कीमत 14,499 रुपये बताई गई
  • 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1330 चिपसेट और 50MP ट्रिपल कैमरा
  • 5000mAh बैटरी, Android 15 और 6 साल के अपडेट्स का दावा

Samsung ने हाल ही में भारत में Galaxy A17 5G (ऊपर फोटो में) को भी लॉन्च किया था

Photo Credit: Samsung

Samsung अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की F-सीरीज और M-सीरीज के नए मॉडल - Galaxy F17 5G और Galaxy M17 5G के लॉन्च के जल्द लॉन्च होने की संभावना है। अब, लॉन्च से पहले Galaxy F17 5G के डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। वहीं,इसकी कीमत को भी शेयर किया गया है। फोन में Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1330 चिपसेट, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स बताए जा रहे हैं। वहीं Galaxy M17 5G के लिए भी समान प्राइस ब्रैकेट और हार्डवेयर का अनुमान है।

SmartPrix की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy F17 5G का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 14,499 रुपये बताई जा रही है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत लगभग 15,999 रुपये हो सकती है। इस प्राइस रेंज को देखते हुए, यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में सीधा मुकाबला देगा।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। Galaxy F17 5G में 6.7-इंच Full HD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। पैनल Gorilla Glass प्रोटेक्शन से लैस होगा। बिल्ड भी IP54 रेटेड मिल सकता है। इसकी थिकनेस केवल 7.5mm बताई गई है।

नए Galaxy फोन में Exynos 1330 (6nm) चिपसेट मिलने की संभावना है और साथ ही यह Android 15-बेस्ड One UI 7 पर चल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस मॉडल के लिए 6 साल तक का OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकती है।

कैमरा सेटअप भी काफी दिलचस्प लग रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा होने का दावा किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में Galaxy F17 5G 5000mAh कैपेसिटी लेकर आ सकता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Advertisement

हालांकि, इन सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमतों की अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। Galaxy F17 5G की लॉन्च डेट भी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 4 सितंबर को होने वाले Samsung Galaxy इवेंट में इस फोन से पर्दा उठ सकता है।
 

Samsung Galaxy F17 5G कब लॉन्च होगा?

Samsung Galaxy F17 5G को 4 सितंबर को होने वाले Galaxy इवेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।

Samsung Galaxy F17 5G की कीमत कितनी होगी?

लीक्स के अनुसार, Galaxy F17 5G का बेस वेरिएंट (4GB + 128GB) 14,499 रुपये का हो सकता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 15,999 रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

Samsung Galaxy F17 5G में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

फोन में Samsung का 6nm Exynos 1330 चिपसेट दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy F17 5G का डिस्प्ले कैसा होगा?

Galaxy F17 5G में 6.7-इंच Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

Samsung Galaxy F17 5G का कैमरा सेटअप कैसा होगा?

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस शामिल होगा। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Advertisement

Samsung Galaxy F17 5G की बैटरी कितनी होगी?

फोन में 5000mAh बैटरी मिलने की संभावना है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

क्या Samsung Galaxy F17 5G को लंबे समय तक अपडेट्स मिलेंगे?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung इस फोन के लिए 6 साल तक का OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.