Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन Rs 15 हजार से कम कीमत में फरवरी में होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Galaxy F16 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 21:11 IST
ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि भारत में इसे 15,000 रुपये के अंदर पेश किया जाएगा
  • इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • फोन 8GB LPDDR4X रैम और Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है

Samsung Galaxy A15 5G (ऊपर फोटो में) से मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है Galaxy F16 5G

Photo Credit: Samsung

Samsung भारत में दो नए Galaxy F-सीरीज स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है, जिनमें Galaxy F16 5G और Galaxy F06 5G शामिल हैं। इनमें से Galaxy F16 5G के स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज को अब लीक किया गया है। इसके अलावा, दावा किया गया है कि स्मार्टफोन देश में इसी महीने लॉन्च होगा। Galaxy F16 5G को पहले BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है और बीते बुधवार को इसकी माइक्रोसाइट (अब हटा दी गई) को Flipkart पर देखा गया था। Samsung स्मार्टफोन के 90Hz रिफ्रेश रेट वाले FHD+ डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा, बताया गया है कि स्मार्टफोन के 50MP मेन रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आने की संभावना है।

टिपस्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) ने X पर Galaxy F16 की कई डिटेल्स को लीक किया है, जिसमें इसकी प्राइस रेंज और स्पेसिफिकेशन्स भी शामिल है। टिप्सटर ने बताया है कि स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-E166P/DS के साथ फरवरी में लॉन्च होगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि भारत में इसे 15,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा, कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। Galaxy F16 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। यह 8GB LPDDR4X रैम के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। ऐसा भी कहा गया है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और एक अज्ञाक तीसरा सेंसर शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ16 के 13-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होने की संभावना है। यह 25W तक फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट ने हाल ही में भारत में एक नए Galaxy F-सीरीज फोन के लॉन्च की जानकारी दी थी। अपकमिंग डिवाइस संभवतः Galaxy F16 5G है। मॉडल नंबर SM-E166P/DS के साथ Galaxy F16 का सपोर्ट पेज फिलहाल सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव है। यह पहले वाई-फाई एलायंस डेटाबेस पर दिखाई दिया था और लिस्टिंग से पता चला था कि इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.