Samsung Galaxy F15 5G की कीमत हुई लीक! Galaxy M14 भी होगा लॉन्‍च, जानें प्राइस

Galaxy F15 5G की तो उसमें 6000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि Galaxy F15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F15 5G के प्राइस लीक हुए
  • एक टिप्‍सटर ने शेयर की अहम जानकारी
  • Samsung Galaxy M14 भी हो सकता है लॉन्‍च

Galaxy F15 5G के साथ 4 एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।

Samsung का नया स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy F15 5G भारत में 4 मार्च को लॉन्‍च हो रहा है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इस फोन में एक बड़ी बैटरी दी जाएगी। अब सैमसंग ने Galaxy F15 5G के प्राइस को टीज करना शुरू कर दिया है। यह फोन 12 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में आ सकता है। फोन को 4GB+128GB और  6GB+128GB वेरिएंट में लाया जा सकता है। इस बीच एक टिप्‍सटर ने भी Galaxy F15 5G को लेकर अपना अनुमान लगाया है। 

टिप्सटर अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) का मानना है कि गैलेक्‍सी F15 5G के 4GB+128GB मॉडल की कीमत 13,499 रुपये और 6GB+128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये होगी। उन्‍होंने कहा कि बैंक ऑफर के जरिए इस डिवाइस को 1500 रुपये डिस्‍काउंट में दिया जाएगा। इससे फोन की कीमत 12 हजार रुपये से कम हो जाती है। 

अभिषेक यादव ने Samsung Galaxy M14 के बारे में भी जानकारी दी है। इस फोन को भी जल्‍द भारतीय मार्केट में लाया जा सकता है। इसे 4GB+64GB और 6GB+128GB वेरिएंट में लाया जा सकता है, जिसकी कीमत क्रमश: 9,499 रुपये और 12,499 रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी ने Galaxy M14 के लॉन्‍च पर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन सैमसंग की वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज दिखाई देने लगा है।  

बात करें Galaxy F15 5G की तो उसमें 6000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि Galaxy F15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100+ SoC से लैस होगा। इसके यूजर्स को 4 एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.