Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition: इस कीमत में लॉन्च होगा Samsung का स्पेशल Airtel एडिशन फोन, जानें क्या होगा खास?

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition की कीमत 11,999 रुपये होगी। एयरटेल ग्राहकों को नया फोन खरीदने पर 7 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2024 21:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition को Flipkart पर लिस्ट किया गया है
  • इसे 11,999 रुपये की कीमत में बेचा जा सकता है
  • फोन में पहले से Airtel SIM शामिल होगा
Samsung Galaxy F15 5G को MediaTek Dimensity 6100+ SoC के साथ मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। अब दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड ने Airtel के साथ मिलकर देश में Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition को पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। आधिकारिक घोषणा से पहले, हैंडसेट को कथित तौर पर Flipkart द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है। कहा जा रहा है कि यह स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन Airtel सिम कार्ड के साथ जोड़ा गया है और 50GB डेटा कूपन के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition price in India (leaked)

MySmartPrice द्वारा देखी गई Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition की कीमत 11,999 रुपये होगी। एयरटेल ग्राहकों को नया फोन खरीदने पर 7 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। वे मिनिमम 199 रुपये के रिचार्ज पर Airtel Thanks ऐप के जरिए एयरटेल से 50GB मुफ्त डेटा का लाभ भी उठा सकेंगे।

स्टैंडर्ड Galaxy F15 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 है। वहीं, इसके 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 14,499 रुपये और 15,999 रुपये है। यह ऐश ब्लैक, ग्रूवी वॉयलेट और जैजी ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition specifications

सैमसंग गैलेक्सी F15 एयरटेल एडिशन एक लॉक फोन है और ग्राहक एक्टिवेशन की तारीख से 18 महीने तक केवल इसमें शामिल एयरटेल सिम का उपयोग कर सकेंगे। इसमें बेहतर सिक्योरिटी के लिए Knox Guard शामिल है। स्पेशल एडिशन की अन्य खासियतें स्टैंडर्ड मॉडल के समान हैं। यह Android 14-बेस्ड One UI 5.0 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Dimensity 6100+ SoC पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज जोड़ी गई है।
Advertisement

Galaxy F15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का शूटर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.