50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F05 लॉन्‍च, कीमत है कम!

सैमसंग ने भारत में एक नए बजट स्‍मार्टफोन सैमसंग Galaxy F05 को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 4GB रैम दी गई है और दाम 8 हजार रुपये से भी कम हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F05 भारत में लॉन्‍च
  • 7999 रुपये है कीमत
  • 20 सितंबर से फोन को ऑनलाइन-ऑफलाइन लिया जा सकेगा

यह फोन मीडियाटेक के हीलियो जी85 प्रोसेसर से पैक है। उसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ी गई है।

Samsung Galaxy F05 Launched : सैमसंग ने भारत में एक नए बजट स्‍मार्टफोन सैमसंग Galaxy F05 को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 4GB रैम दी गई है और दाम 8 हजार रुपये से भी कम हैं। यह फोन स्‍टाइलिश लेदर पैटर्न डिजाइन में आता है। 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा इसमें दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है जोकि 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नए सैमसंग फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर मिल जाता है और एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 
 

Samsung Galaxy F05 Price in India, availability 

Samsung Galaxy F05 को 4GB+64GB स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। यह ट्विलाइट ब्‍लू कलर में आता है। दाम 7999 रुपये हैं। फोन की सेल 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट, सैमसंगडॉटकॉम और रिटेल स्‍टोर्स पर शुरू होगी। 
 

Samsung Galaxy F05 Specifications, features 

Samsung Galaxy F05 में 6.7 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में लेदर पैटर्न डिजाइन मिलता है। 

Galaxy F05 में 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा के साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर फोन में है। सेल्‍फी कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का मिल जाता है। 

यह फोन मीडियाटेक के हीलियो जी85 प्रोसेसर से पैक है। उसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ी गई है। वर्चुअल रैम फीचर भी फोन में है, जिससे मेमरी को 8 जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। एसडी कार्ड लगाने का ऑप्‍शन भी Galaxy F05 में मिलता है, जो 1 टीबी तक सपोर्ट करता है। 

Galaxy F05 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्‍स में चार्जर मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं है। Galaxy F05 लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने 2 एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। 20 सितंबर से इस डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
  2. 48 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  4. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  5. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  6. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  7. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.