8GB रैम, 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ Rs 8 हजार से कम में Samsung Galaxy F04 जल्द होगा लॉन्च!

सैमसंग के इस लो बजट में 6.5 इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 15:32 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी Samsung Galaxy F04 को लो बजट फोन के रूप में कर सकती है पेश
  • 8 हजार से भी कम की कीमत में बेहद अफॉर्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है लॉन्च
  • इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

सैमसंग के इस लो बजट में 6.5 इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नए साल में सस्ते फोन का गिफ्ट दे सकती है। खबर है कि कंपनी Galaxy F04 को नए साल की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। फोन की कीमत भी बेहद कम रहने वाली है जो कि 8 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। कंपनी ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में इसके बारे में दावा किया गया है। Galaxy F04 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने वाला है जिसमें 6.5 इंच डिस्प्ले और 8जीबी तक वर्चुअल रैम देखने को मिल सकती है। 

Samsung नए साल 2023 में अपनी F सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च पर फोकस करेगी, ऐसा कहा जा रहा है। इस सीरीज में लेटेस्ट समार्टफोन लॉन्च के तौर पर कंपनी Samsung Galaxy F04 पेश किया जा सकता है। आईएएनएस की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। सैमसंग की एफ सीरीज अपने स्टाइलिश डिजाइन, लम्बी बैटरी और कम कीमत में अच्छे फीचर्स के लिए जानी जाती है। अब इसमें कंपनी 8 हजार से भी कम की कीमत में एक बेहद अफॉर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है। 
 

Samsung Galaxy F04 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अपडेट में कहा गया है कि सैमसंग के इस लो बजट में 6.5 इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम के साथ आ सकता है। इसकी बैटरी के बारे में अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बजट फोन होने के बावजूद फोन में 5000एमएएच तक बैटरी दी जाने की संभावना है। इसमें 4 जीबी मेन रैम हो सकती है जिसके साथ में 4 जीबी रैम स्टोरेज में से वर्चुअल रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें कंपनी का रैम प्लस फीचर देखने को मिल सकता है। 

कंपनी की एफ सीरीज में Samsung Galaxy F41 को पहले मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था। यह फोन अक्टूबर 2020 में पेश किया गया था। फोन में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है। फोन Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ जोड़ा गया है। Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। डिवाइस में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी मिलती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.