सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे होने का दावा

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 नवंबर 2016 11:15 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग अपने गैलेक्सी सी7 और गैलेक्सी सी5 के प्रो वर्ज़न पर काम कर रही है
  • अब गैलेक्सी सी7 प्रो को बेंचमार्क साइट अंतूतू पर लिस्ट किया गया है
  • इसमें स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होने का दावा किया गया है
हाल ही में ख़बरें आईं थी कि सैमसंग अपने गैलेक्सी सी7 और गैलेक्सी सी5 के प्रो वर्ज़न पर काम कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो को दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब गैलेक्सी सी7 प्रो को बेंचमार्क साइट अंतूतू पर लिस्ट किया गया है जिससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होने के कयास लगाए गए हैं। कैमरे की बात करें इसमें 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित टचविज़ यूआई के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, ज़ौबा लिस्टिंग से पता चला था कि यह 5.7 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। लिस्टिंग में घोषित कीमत 199 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) बताई गई थी।

इससे पहले गैलेक्सी सी7 प्रो को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1000 और मल्टी-कोर टेस्ट 5679 प्वाइंट मिले। लिस्टिंग से गैलेक्सी सी7 प्रो में 3000 एमएएच की बैटरी के साथ क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट होने का खुलासा हुआ था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की बात करें तो इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी सी7 को मई महीने में लॉन्च किया गया था। इसके 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,600 रुपये) और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,600 रुपये) है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 को भी मई महीने में गैलेक्सी सी7 के साथ लॉन्च किया गया था। 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,200 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,400 चीनी युआन (करीब 24,600 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.