Samsung Galaxy C7 (2017) में हो सकते हैं दो रियर कैमरे

लंबे समय से खबर आ रही है कि दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग जल्द ही मार्केट में अपना पहला दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। लेकिन यह फोन कौन सा होगा, यह साफ नहीं है।

Samsung Galaxy C7 (2017) में हो सकते हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • कंपनी एक और डुअल कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रही है
  • यह दावा भरोसेमंद टिप्सटर @mmddj_china के खुलासे के दम पर किया गया
  • Samsung ने कथित तौर पर Galaxy C7 (2017) की टेस्टिंग शुरू की है
विज्ञापन
लंबे समय से खबर आ रही है कि दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग जल्द ही मार्केट में अपना पहला दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। लेकिन यह फोन कौन सा होगा, यह साफ नहीं है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी एक और डुअल कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह दावा भरोसेमंद टिप्सटर @mmddj_china के खुलासे के दम पर किया गया है। खबर है कि Samsung ने कथित तौर पर Galaxy C7 (2017) की टेस्टिंग शुरू की है जिसमें दो रियर कैमरे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि  Galaxy C10, Galaxy J7 (2017) और Galaxy Note 8 के बाद Galaxy C7 (2017) कंपनी का चौथा स्मार्टफोन होगा जिसमें डुअल रियर कैमरे होने की बात कही जा रही है। हालांकि, ये सारी जानकारियां आधिकारिक नहीं है।

फिलहाल तो सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में ही डुअल कैमरे होने के बारे में विश्वास के साथ कहा जा सकता है। दरअसल, आईफोन 7 प्लस में दो रियर कैमरे दिए जाने के बाद से सैमसंग के ऊपर इस फ़ीचर को जल्द से जल्द अपने फोन का हिस्सा बनाने पर खासा दबाव रहा है।

सैमसंग ने भले ही इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह तो साफ है कि कंपनी दो रियर कैमरे वाले फ़ीचर की टेस्टिंग कई डिवाइस पर कर रही है।

इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी सी10 की कथित आधिकारिक तस्वीरें लीक हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगा कि Samsung Galaxy C10 सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें डुअल रियर कैमरा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »