• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
ख़बरें हैं कि सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो पर काम कर रही है। दिसंबर में सैमसंग गैलेक्सी 'सी' सीरीज़ के इन दोनों स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब गैलेक्सी सी5 प्रो को बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट कर दिया गया है।

जीएफएक्स बेंच की लिस्टिंग से खुलासा होता है कि गैलेक्सी सी5 प्रो में 5.5 का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। जबकि टीना लिस्टिंग से इस फोन में 5.2 इंच डिस्प्ले होने का पता चला था। गौर करने वाली बात है कि बेंचमार्क में कई बार गलत डिस्प्ले साइज़ का अनुमान लगता है ख़ासकर जीएफएक्स में।

बात करें दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, सी5 प्रो में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर व फ्रंट कैमरा हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो स्मार्टफोन गैलेक्सी सी7 प्रो के 21 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होने की ख़बरें हैं।

इससे पहले टीना लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ था। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 14एनएम प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू हो सकता है।  स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा और यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आ सकता है। इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 3000 बैटरी हो सकती है। 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और एनएफसी के साथ आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung galaxy c5 pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »