Samsung Galaxy A91 हो सकता स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Samsung Galaxy A91 Specifications: सैमसंग गैलेक्सी ए91 स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, जानें Samsung ब्रांड के इस आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2019 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A91 में फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए91 का मॉडल नंबर है SM-A915F
  • Galaxy A91 पहले भी सैमसंग साइट पर हुआ था स्पॉट

Samsung Galaxy A91 Specifications: सैमसंग गैलेक्सी ए91 स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A91 Specifications: हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग की Galaxy A-Series के आगामी फोन गैलेक्सी ए90 पर काम चल रहा है। सैमसंग Galaxy A91 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं, कहा जा रहा है कि Samsung ब्रांड के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 45 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। सैमसंग ब्रांड का यह फोन Galaxy A90 5G का अपग्रेड वर्जन हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A91 specifications (लीक)

SamMobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए91 का मॉडल नंबर SM-A915F है। कहा जा रहा है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 855 SoC के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy A91 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी-यू डिस्प्ले हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung गैलेक्सी ए91 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हों सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है। अपग्रेड की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया था लेकिन यह आगामी फोन 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा सेंसर के साथ उतारा जा सकता है।

इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए91 5जी सपोर्ट के साथ नहीं आएगा। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो नए सैमसंग फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

Galaxy A91 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आ सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी रिटेल बॉक्स में 45 वॉट का चार्जर देगी या फिर ग्राहकों को अलग से चार्जर लेना होगा।

पिछली रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग Galaxy A91 एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर ही चलेगा। कुछ महीने पहले सैमसंग की वेबसाइट पर भी गैलेक्सी ए91 को स्पॉट किया गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि यह आगामी फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आ सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.