Samsung Galaxy A90 में होगा यह प्रोसेसर, और स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung की गैलेक्सी ए सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy A90 कई दिनों से सुर्खियों में है। पहले इस फोन के कथित रेंडर्स सामने आए हैं, जिससे स्लाइडिंग कैमरा डिज़ाइन की झलक मिली है।

Samsung Galaxy A90 में होगा यह प्रोसेसर, और स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A90 को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • Samsung के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7150 प्रोसेसर होगा
  • Galaxy A90 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा
  • दावा है कि Samsung Galaxy A90 में पॉप-अप रोटेटिंग कैमरा है
विज्ञापन
Samsung की गैलेक्सी ए सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy A90 कई दिनों से सुर्खियों में है। पहले इस फोन के कथित रेंडर्स सामने आए हैं, जिससे स्लाइडिंग कैमरा डिज़ाइन की झलक मिली है। अब इंटरनेट पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। ताज़ा लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7150 प्रोसेसर और 6.7 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा। अभी तक लॉन्च नहीं हुए Samsung स्मार्टफोन में ToF कैमरा होगा। यह 25 वॉट पीडी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy A90 के कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) से पता चला था कि इसमें अनोखा स्लाइड आउट डिज़ाइन होगा। कैमरे को रोटेटिंग मॉड्यूल में जगह मिलेगी। चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Weibo पर जारी हुए ताज़ा लीक में भी इसी कैमरा मॉड्यूल का ज़िक्र है। कहा गया है कि Samsung Galaxy A90 में पॉप-अप रोटेटिंग कैमरा है। अगर तस्वीरें सही हैं तो कैमरा मॉड्यूल को घुमाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल रियर कैमरा और सेल्फी सेंसर की तरह हो सकता है।
 

Galaxy A90 के कैमरा फीचर

Galaxy A90 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसका साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा और ToF कैमरा देंगे। रोटेटिंग कैमरे की मदद से यह फोन बिना नॉच या बिना होल पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। दावा है कि इसमें नया इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। जानकारी मिली है कि इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड पैनल होगा, 1080x2240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ।

खबर है कि Samsung के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7150 प्रोसेसर होगा। फिलहाल, फोन में मौज़ूद रैम और स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया गया है कि Galaxy A90 की बैटरी 3,700 एमएएच की होगी। यह 15वॉट की पीडी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में Samsung Galaxy A90 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का ज़िक्र है।

सैमसंग गैलेक्सी ए90 का डाइमेंशन 165x76.5x9 मिलीमीटर होगा। वज़न 219 ग्राम है। Samsung Galaxy A90 को 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A90, Snapdragon 7150
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »