सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) की तस्वीरें लीक

ऐसा लगता है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन के डिज़ाइन और लॉन्च नीति को पूरी तरह बदलने की योजना बना रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) और गैलेक्सी ए5 (2018) के बारे में पहले ही कई लीक में जानकारी सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 12:44 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए सीरीज़ के 2018 मॉडल में बेज़ल लेस डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इससे पहले गैलेक्सी ए5 (2018), गैलेक्सी ए7 (2018) की जानकारी भी लीक हुई है
  • अब सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) की तस्वीरें लीक हुईं हैं
ऐसा लगता है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन के डिज़ाइन और लॉन्च नीति को पूरी तरह बदलने की योजना बना रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) और गैलेक्सी ए5 (2018) के बारे में पहले ही कई लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। अब, ताजा लीक में गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक इनफिनिटी डिस्प्ले होने का पता चलता है। इस साल आए सैमसंग गैलेक्सी एस8 में सबसे पहली बार इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया था।

वीबो पर लीक हुईं कुछ तस्वीरों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। हालांकि, लीक तस्वीरों से यह पता नहीं चलता कि फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है या नहीं, हालांकि सैमसंग ने गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ और गैलेक्सी नोट 8 में 18:5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया है। इससे पहले आई ख़बरों से संकेत मिले थे कि गैलेक्सी ए सीरीज़ में 18:9 रेशियो वाला डिस्प्ले दिया जाएगा नए इनफिनिटी डिस्प्ले का मतलब है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी के डिवाइस में होम बटन अब बीती बात हो जाएगी।

Samsung Galaxy A8+ (2018) के किसी इंटरनल स्पेसिफिशन का ज़िक्र नहीं है। हालांकि फोन को मॉडल नंबर SM-A730F/DS नाम से देखा गया था। और स्मार्टफोन के रियर पर दी गईं इन जानकारी से अनुमान लगाए गए थे। कुछ ख़बरों से पता चलता है कि फोन में कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह गैलेक्सी ए8+ (2018) का एक छोटा वर्ज़न होगा। याद दिला दें कि, हाल ही में गैलेक्सी ए सीरीज़ के आने वाले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। अक्टूबर में Galaxy A7 (2018) की एक गीकबेंच लिस्टिंग के अलावा लीक तस्वीरें भी सामने आईं थीं। इस लिस्टिंग से संकेत मिले थे कि अगली जेनरेशन के गैलेक्सी ए7 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड नूगा दिया जाएगा। हालांकि, लीक तस्वीरों से पता चलता है कि गैलेक्सी ए7 (2018) एक बेज़ल लेस डिस्प्ले वाला हैंडसेट होगा और इसमें अलग बिक्स्बी वॉयस बटन दिया जाएगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2018) की बात करें तो लीक हुईं तस्वीरों से इस डिवाइस में भी बेज़ल-लेस इनफिनिटी डिस्प्ले होने का पता चला है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन को 2017 के आख़िर या फिर 2018 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता से जुड़ी सभी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.