Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) की कीमतों का हुआ खुलासा

नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अभी कुछ दिन पहले ही अपने गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) को पेश किया था। इस दौरान कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया। सिर्फ यही बताया गया है कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन को 2018 के जनवरी महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2017 11:57 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) की कीमत 485 डॉलर (करीब 31,000 रुपये) होगी
  • गैलेक्सी ए8+ (2018) 595 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) में मिलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं
नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अभी कुछ दिन पहले ही अपने गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) को पेश किया था। इस दौरान कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया। सिर्फ यही बताया गया है कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन को 2018 के जनवरी महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा। अच्छी खबर यह है कि अब Samsung Galaxy A8 (2018) और Samsung Galaxy A8+ (2018) कीमत की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। यह भी पता चलेगा कि जनवरी में किस तारीख से यह हैंडसेट उपलब्ध होगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि वियतनाम मार्केट में Samsung Galaxy A8 (2018) परिवार के दोनों ही हैंडसेट 6 जनवरी से उपलब्ध होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) की कीमत 485 डॉलर (करीब 31,000 रुपये) होगी और गैलेक्सी ए8+ (2018) 595 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) में मिलेगा। बता दें कि कीमत मार्केट पर निर्भर करती है। भारत में इन हैंडसेट को कब तक लॉन्च किया जाएगा और इनकी कीमत क्या होगी? इन सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है। इतना तय है कि कीमत में बहुत ज़्यादा फर्क नहीं होगा।
Advertisement

नए सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं जो लाइव फोकस फ़ीचर के साथ आते हैं। इसके अलावा, सैमसंग के इन दोनों नए डिवाइस में इनफिनिटी डिस्प्ले और सैमसंग का जाना-पहचाना डिज़ाइन भी है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के फ़ीचर

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) दोनों स्मार्टफोन आईपी-68 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और इनमें सैमसंग पे दिया गया है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के ये पहले स्मार्टफोन हैं जो गियर वीआर हेडसेट सपोर्ट करते हैं। दोनों फोन चार कलर वेरिएंट में मिलेंगे- ब्लैक, ऑर्किड ग्रे, गोल्ड और ब्लू।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, कंपनी के गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) के अपग्रेडेड वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं। गैलेक्सी ए8 (2018) में 5.6 इंच फुलएचडी+  (2220x1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिप हैं। गैलेक्सी ए8 (2018) में 4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा जबकि गैलेक्सी ए8+ (2018) 4 जीबी और 6 जीबी रैम विकल्प में आता है।
 
सैमसंग ने इन दोनों हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। इन हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसमें हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा गैलेक्सी ए8 (2018) में की बैटरी 3000 एमएएच की है, जबकि गैलेक्सी ए8+ (2018) में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.