सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 14:18 IST
सैमसंग ने पिछले साल जुलाई महीने में अपने गैलेक्सी ए8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी ने इसके अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम करना शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि गैलेक्सी ए-सीरीज के अन्य स्मार्टफोन के इस साल के वेरिएंट की तरह इसे गैलेक्सी ए8 (2016) का नाम दिया गया है। दरअसल, इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी बेंचमार्क साइट जीएफएक्सबेंच से सामने आई है। लिस्टिंग से इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

सैममोबाइल वेबसाइट ने जानकारी दी है कि बेंचमार्क साइट पर एसएम-ए810 नाम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसे गैलेक्सी ए8(2016) माना जा रहा है। ज्ञात हो कि बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से फिलहाल इस हैंडसेट को हटा लिया गया है। इससे शंक की गुंजाइश और बढ़ गई है।
Advertisement

लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में 5.1 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2.1 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा। इसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का ज़िक्र किया गया है। डिस्प्ले का साइज़ थोड़े चौंकाने वाला लगता है, क्योंकि गैलेक्सी ए8 स्मार्टफोन 5.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरी तरफ, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग में एसएम-ए810 कोडनेम वाले हैंडसेट को 5.7 इंच के डिस्प्ले वाला बताया गया है।

बेंचमार्क लिस्टिंग में 16 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम का भी ज़िक्र है। हमारा सुझाव होगा कि फिलहाल इन कयासों और दावों को पूरी तरह से सच मानने में थोड़ी जल्दबाजी होगी। सैमसंग की ओर से इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.