Samsung Galaxy A71 की सेल भारत में शुरू

Samsung Galaxy A71 की कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में ग्राहकों को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 फरवरी 2020 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है
  • Samsung Galaxy A71 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • 4,500 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है सैमसंग गैलेक्सी ए71 में

Samsung Galaxy A71 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A71 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Samsung स्टोर और अमेज़न पर उपलब्ध कराया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसका एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। Samsung का यह फोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश सिल्वर रंग में मिलेगा। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों के साथ आता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है।
 

Samsung Galaxy A71 price, availability

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए71 की कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में ग्राहकों को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्मार्टफोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश सिल्वर और प्रिज़्म क्रश ब्लू रंग के विकल्प में लॉन्च किया गया है और यह 24 फरवरी से सैमसंग ओपेरा हाउस, Samsung.com और बड़े ऑनलाइन पोर्टल के जरिए बेचा जाएगा।


Samsung Galaxy A71 Specifications, Features

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 ओक्टा-कोर चिपसेट दिया है। इस फोन में 8 जीबी रैम शामिल है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।
Advertisement

Samsung Galaxy A71 में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.