Samsung Galaxy A71 भारत में आज हो सकता है लॉन्च, ये होगी खासियत

Samsung Galaxy A71 चार रियर कैमरों से लैस होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और अन्य दो 5 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 19 फरवरी 2020 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 में ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस प्रोसेसर होगा
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,500 एमएएच बैटरी होगी
  • सैमसंग गैलेक्सी ए71 की भारत मे बिक्री 24 फरवरी से शुरू हो सकती है

Samsung Galaxy A71 भारत में 24 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा

Samsung Galaxy A71 आज भारत में लॉन्च होने वाला है। खबर है कि स्मार्टफोन को 30,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।  इसके अलावा यह भी जानकारी है कि फोन में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी। मंगलवार को सामने आई IANS की एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि सैमसंग अपने इस नए प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी ए71 को केवल एक वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी। 2020 में सैमसंग के गैलेक्सी ए सीरीज को लेकर कई बड़े प्लान है। कंपनी हर महीने इस सीरीज में नए स्मार्टफोन जोड़ रही है।

पिछले महीने सैमसंग ने Galaxy A51 को भारत में लॉन्च किया था। यह भारत में कंपनी का इस साल का पहला गैलेक्सी ए स्मार्टफोन था। अब गैलेक्सी ए71 को कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy A71 की भारत में सेल रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के जरिए 24 फरवरी से शुरू होगी।

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है। Galaxy A71 को सैमसंग अपने ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। 

गैलेक्सी ए71 चार रियर कैमरों से लैस होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और अन्य दो कैमरे 5 मेगापिक्सल सेंसर होंगे। गैलेक्सी ए71 में कंपनी ने 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया है। Samsung Galaxy A71 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होगा और यह फोन 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आएगा। यह बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.