Samsung Galaxy A70S में हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर

Samsung Galaxy A70S: सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को अब गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

Samsung Galaxy A70S में हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर

Samsung Galaxy A70S में हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जा सकता है Samsung Galaxy A70S
  • सितंबर में लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस
  • Samsung Galaxy A70S हो सकता है 6 जीबी रैम से लैस
विज्ञापन
Samsung Galaxy A70S को अब गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है, साथ ही यह इस बात का भी संकेत दे रहा है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई 1.1 पर चलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए70एस कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जो 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है।

आगामी सैमसंग फोन का मॉडल नंबर SM-A707F गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस साल मई में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए70एस कंपनी का पहला फोन होगा जो 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है।Galaxy A70 का छोटा अपग्रेड हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस। दोनों डिवाइस के बीच अंतर केवल कैमरा हार्डवेयर हो सकता है।

सैमसंग अपने इस फोन में ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। लिस्टिंग को सबसे पहले SamMobile ने स्पॉट किया था। Xiaomi और Realme दोनों ने अपने 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन के लॉन्च की पुष्टि कर चुके हैं।

रियलमी ने बताया कि वह अपनी रियलमी सीरीज़, रियलमी प्रो सीरीज़ और रियलमी एक्स सीरीज़ को चार रियर कैमरे के साथ उतारेगी। रियलमी ने इस बात की भी घोषणा की है कि वह दिवाली से पहले भारत में अपना पहला 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, इसका मतलब 27 अक्टूबर से पहले। दूसरी ओर, शाओमी चौथी तिमाही में अपने 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को उतारने की तैयारी में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »