• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A70s के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रिज़्म ग्रेडिएंट डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy A70s के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रिज़्म ग्रेडिएंट डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy A70s में तीन रियर कैमरे, 6.7 इंच डिस्प्ले और 4,000 एमएएच बैटरी होने की जानकारी मिली है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च।

Samsung Galaxy A70s के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रिज़्म ग्रेडिएंट डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy A70s होगा 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए70 का मामूली अपग्रेड हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस
  • Samsung Galaxy A70s में दिया जा सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरा
  • Galaxy A70s में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम
विज्ञापन
Samsung Galaxy A70s को हाल ही में गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था। इसे वाई-फाई सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यह इशारा है कि फोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। अब सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन और अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस हैंडसेट गैलेक्सी ए70 का अपग्रेड होगा। नए फोन में प्रिज़्म ग्रेडिएट डिज़ाइन और वाटरड्रॉप नॉच होगा। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी मिली है।
 

Samsung Galaxy A70s specifications

टीना पर सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को SM-A7070 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें फोन तीन रियर कैमरे और ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। इस फोन के बैकपैनल पर दिए गए प्रिज़्म डिज़ाइन की झलक हमें हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के प्रिज़्म क्रश वॉयलेट वेरिएंट में मिल चुकी है। फ्रंट पैनल पर फोन में वाटरड्रॉप नॉच होगा।
 
samsung

Samsung Galaxy A70s की टीना लिस्टिंग से मुताबिक, यह फोन 6.7 इंच डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 164.2x76.7x7.9 मिलीमीटर होगा। Samsung के इस फोन को हाल ही में गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था।

खबर यह भी है कि Samsung इस महीने के अंत तक अपने सैमसंग गैलेक्सी ए70एस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के दो वेरिएंट हो सकते हैं और इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस कंपनी का पहला फोन होगा जो 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है। सैमसंग अपने इस फोन में ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »