Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018) हुए सस्ते, जानें नए दाम

इन दिनों फोन सस्ते किए जाने का सीज़न चल रहा है। Xiaomi ब्रांड द्वारा कुल चार फोन की कीमत कम किए जाने के बाद अब सैमसंग ने Samsung Galaxy A7 (2018) और Samsung Galaxy A9 (2018) को सस्ते में उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जनवरी 2019 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A7 (2018) का दाम अब 18,990 रुपये से शुरू
  • Samsung Galaxy A9 की कीमत अब 33,990 रुपये से शुरू
  • कैमरे फीचर के लिए जाने जाते हैं सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन
इन दिनों फोन सस्ते किए जाने का सीज़न चल रहा है। Xiaomi ब्रांड द्वारा कुल चार फोन की कीमत कम किए जाने के बाद अब सैमसंग ने Samsung Galaxy A7 (2018) और Samsung Galaxy A9 (2018) को सस्ते में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अब Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत 18,990 रुपये शुरू होती है और Galaxy A9 (2018) का दाम 33,990 रुपये से। याद रहे कि Samsung ने बीते साल सितंबर महीने में भारतीय मार्केट में अपने पहले तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को लॉन्च किया था। इसके बाद बीते साल ही नवंबर महीने में चार रियर कैमरे वाले Samsung Galaxy A9 (2018) को लाया गया। कीमत में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई। Gadgets 360 ने भी निजी तौर पर दाम कम किए जाने की पुष्टि की है।

ताज़ा कटौती के बाद 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाला Samsung Galaxy A7 (2018) अब 18,990 रुपये में मिलेगा। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये होगी। इस वेरिएंट को 28,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

इसी तरह से Samsung Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,990 रुपये से कम करके 33,990 रुपये कर दी गई है। जबकि इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को अब 36,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि इस फोन का महंगा मॉडल 39,990 रुपये में लॉन्च हुआ था।

कीमतों में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी थी। इसकी पुष्टि सैमसंग इंडिया ने गैजेट्स 360 से कर दी है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।
Advertisement

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.