सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 सितंबर 2016 17:15 IST
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन को मिड अपर रेंज हैंडसेट के तौर पर जाना जाता है। दिसंबर 2015 में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट को एक बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग के इस आने वाले कथित हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। इससे पहले गैलेक्सी ए5 (2017) (एसएम-ए520एफ) स्मार्टफोन को भी बेंचमार्क लिस्टिंग पर देखा गया था।

बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्स बेंच पर कथित सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) को मॉडल नंबर (एसएम-ए720एक्स) नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी ए7 (2017) में 5.5 इंच का 1080 x 1920 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। लेकिन सैमसंग के इस फोन में सैमसंग का ही एक्सीनॉस 7870 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए माली टी830 होगा। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी जा सकती है।
Advertisement

इसके अलावा जीएफएक्स बेंच की लिस्टिंग से खुलासा होता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन में 16 में मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि नई गैलेक्सी ए सीरीज को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने की उम्मीद है।

सैमसंग ने इसी साल फरवरी में सैमसंग गैलेक्सी ए7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। याद दिला दें, कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस के साथ आते हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3300 एमएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.