50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G लॉन्च, जानें

Samsung ने Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) से पहले रविवार को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A56 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 479 है।
  • Samsung Galaxy A36 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 379 है।
  • Samsung Galaxy A26 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 299 है।

Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) से पहले रविवार को लॉन्च किया है। नए Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इन तीन फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं। Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करते हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G, Galaxy A26 5G Price


Samsung Galaxy A56 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 479 (लगभग 43,500 रुपये) है, जबकि256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 529 (लगभग 48,000 रुपये) है। यह ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम लाइटग्रे, ऑसम ऑलिव और ऑसम पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A36 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 379 और EUR 399 (लगभग 36,200 रुपये) तय है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 449 (लगभग 40,800 रुपये) है। यह फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम लैवेंडर, ऑसम लाइम और ऑसम व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A26 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 299 (लगभग 27,100 रुपये) और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 369 (लगभग 33,500 रुपये) है। Galaxy A26 5G ब्लैक, मिंट, पीच पिंक और व्हाइट शेड में उपलब्ध है।


Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G, Galaxy A26 5G Specifications


Advertisement
Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Galaxy A26 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Galaxy A36 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर शामिल है। इन फोन में 256GB बिल्ट इन स्टोरेज दी गई है। Samsung के ये सभी Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। 6 साल के लिए OS और सिक्योरिटी अपडेट के साथ आते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy A56 5G, Galaxy A36 5G में 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि Galaxy A26 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, वहीं Galaxy A26 5G में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Samsung ने फोन में ऑटो ट्रिम, बेस्ट फेस, AI सिलेक्ट और रीड अलाउड जैसे नए गैलेक्सी एआई फीचर्स भी शामिल किए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इन तीनों फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जबकि Galaxy A26 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ये तीनों फोन IP67 रेटिंग से लैस हैं, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • 6-year software update commitment
  • MicroSD card expansion
  • Useful Galaxy AI features
  • Bad
  • Notched OLED display isn't bright outdoors
  • Poor camera performance
  • Sub-par battery life
  • Slow charging
  • Charger not included in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी
  2. भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है Elon Musk की Starlink
  3. AI का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद इंजीनियर्स की हायरिंग जारी रखेगी Google
  4. Oppo की Reno 14 के लॉन्च की तैयारी, NBTC साइट पर हुई लिस्टिंग
  5. Jio ने 5G कवरेज, क्वालिटी और अपलोड स्पीड में मारी बाजी, Airtel की डाउनलोड स्पीड पर पकड़ बरकरार!
  6. Nintendo Switch 2 में मिला 7.9-इंच डिस्प्ले, 30 गेम्स का सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट, इस कीमत पर हुआ लॉन्च
  7. Xiaomi 16 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, 7,000mAh की बैटरी
  8. Redmi Pad 2 भारत में 18 जून को होगा लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस हुए टीज
  9. Tecno Pova Curve 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Upcoming Smartphones (June 2025): जून में लॉन्च होंगे Vivo, Poco और OnePlus के ये 3 स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.