Samsung ने किया Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत का खुलासा, जानें लॉन्च ऑफर

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G में फिंगरप्रिंट सेंसर हैं।
  • Samsung Galaxy A55 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने इस हफ्ते की शुरुआत में Samsung Galaxy A55 5G और Samsung Galaxy A35 5G लॉन्च किए थे। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च के दौरान इन स्मार्टफोन्स की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया। अब कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया है। नए गैलेक्सी ए-सीरीज स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले है और ये 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस हैं। Galaxy A55 5G Exynos 1480 SoC पर चलता है, जबकि Galaxy A35 5G में Exynos 1380 चिपसेट है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Samsung Galaxy A55 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है, वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,99 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। यह Awesome Iceblue और Awesome Navy shades में आता है। Samsung Galaxy A35 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Awesome Lilac, Awesome Iceblue और Awesome Navy  में पेश किया गया है।

Samsung एचडीएफसी, वनकार्ड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कार्ड से खरीदारी पर 3,000 रुपये कैशबैक की पेशकश कर रहा है। इन कार्ड से नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी लाभ उठा सकते हैं। ईएमआई ऑप्शन Galaxy A55 5G के लिए 1,792 रुपये और Galaxy A35 के लिए 1,732 रुपये से शुरू होते हैं। नए स्मार्टफोन आज Samsung.com पर लाइव कॉमर्स के जरिए सैमसंग एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री 18 मार्च से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।


Advertisement
Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशन


Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर है। इनमें 256GB तक स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलते हैं। ये 4 जनरेशन के एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की पुष्टि है। 

Samsung Galaxy A55 5G में ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Galaxy A35 5G में OIS और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
Advertisement

Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G दोनों में फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। इनमें सैमसंग का नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी फीचर शामिल है। इनमें IP67 रेटिंग है जो कि पानी और धूल से बचाव प्रदान करती है। दोनों स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग के लिए 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। Galaxy A55 5G में मेटल फ्रेम है जबकि Galaxy A35 5G में ग्लास बैक है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Fantastic battery life
  • Good primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Opts you in to Glance with every update
  • Software updates add unsolicited apps
  • Very pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.