50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A54 देगा दस्तक, लॉन्च से पहले डिजाइन स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक रेंडर्स को 91Mobiles ने जाने-माने टिप्सटर स्टीव हेमर्सटोफर OnLeaks के साथ साझेदारी में शेयर किया है। Galaxy A54 5G काफी हद तक Galaxy A53 का अपग्रेड होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 14:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A54 5G जल्द दस्तक देने वाला है।
  • हाल ही में Samsung Galaxy A54 5G के फुल डिजाइन का खुलासा हुआ है।
  • OnLeaks के मुताबिक, इस फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Onleaks

Samsung Galaxy A54 5G जल्द दस्तक देने वाला है। हाल ही में Samsung Galaxy A54 5G के फुल डिजाइन का खुलासा हुआ है। ऑनलाइन फोन के नए रेंडर्स सामने आए हैं, जिससे यह पता चल रहा है कि स्मार्टफोन कैसा होने वाला है। आइए इस स्मार्टफोन पर एक नजर डालते हैं।

लीक रेंडर्स को 91Mobiles ने जाने-माने टिप्सटर स्टीव हेमर्सटोफर OnLeaks के साथ साझेदारी में शेयर किया है। Galaxy A54 5G काफी हद तक Galaxy A53 का अपग्रेड होने वाला है। अब नए रेंडर्स इस मिड रेंज स्मार्टफोन का 360 डिग्री व्यू प्रदान करते हैं। हम यह साफ तौर पर देख सकते हैं कि Galaxy A54 में सेंटर एलाइंग्ड पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्क्रीन में
Advertisement

रियर की बात करें तो गैलेक्स ए54 5जी में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि टॉप में बाईं ओर स्थित है। OnLeaks के मुताबिक, इस फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले मिलेगी। टिप्स्टर ने यह भी साझा किया है कि डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। नया सैमसंग स्मार्टफोन 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की गैलेक्सी ए-सीरीज अपने मिड रेंज स्मार्टफोन्स के चलते मार्केट में काफी लोकप्रिय है। आपको  बता दें कि Galaxy A14 5G को Bluetooth SIG पर भी देखा गया था।

डिजाइन के हिसाब से बात करें तो इस स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का भी खुलासा होता है, जिसके साथ स्पिकर ग्रिल और माइक्रोफोन भी है। इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर और पावर वटन दाईं ओर दिया गया है। वहीं सिम इजेक्टर ट्रे और सेकेंड्री माइक्रोफोन टॉप पर मौजूद है। रियर में सैमसंग की ब्राडिंग दी गई है जो कि बैक पैनल के बीच में नजर आती है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जा सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Exynos 7904 SoC मिल सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। हालांकि यह कितना सच होगा इसके बारे में जानकारी आपको ऑफिशियल लॉन्च पर ही पता चलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.