Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s लॉन्च, तीन रियर कैमरों से हैं लैस

Samsung Galaxy A50s में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एचडी+ रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 22 अगस्त 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30s में इनफिनिटी वी स्टाइल नॉच है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Samsung Galaxy A50s में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Samsung Galaxy A30s में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

कई महीनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे Samsung Galaxy A30s और Samsung Galaxy A50s से पर्दा उठा लिया गया। सैमसंग ने आधिकारिक पर अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च कर दिया। नाम से प्रतीत होता है कि ये दोनों हैंडसेट पहले लॉन्च हो चुके सैमसंग गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 के अपग्रेड हैं। लेकिन ऐसा पूरी तरह से सही नहीं है। ये बेहतर कैमरे और कई नए फीचर के साथ आते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और गैलेक्सी ए30एस को चार रंग में उपलब्ध कराया जाएगा- प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट, प्रिज़्म क्रश ग्रीन और प्रिज़्म क्रिश वॉयलेट।
 

Samsung Galaxy A50s, Galaxy A30s price, availability

सैमसंग ने अपने दोनों फोन को रिलीज कर दिया है। लेकिन कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस की कीमत गैलेक्सी ए50 से ज्यादा होना तय है। क्योंकि इसका प्राइमरी कैमरा ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाला है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में गैलेक्सी ए30 की तुलना में कम रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। यानी इसका दाम कम हो सकता है। फिलहाल, सैमसंग इंडिया ने भी हैंडसेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन सैमसंग ने मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी या 128 जीबी। फोन 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट भी करेगा। अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस रियर कैमरे के मामले में बड़ा अपग्रेड है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ। साथ में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में सुपर स्टेडी वीडियो स्टेबलाइज़ेशन फीचर है। इस फीचर की झलक हमें सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ में मिल चुकी है। लेकिन यह सिर्फ फुल-एचडी रिजॉल्यूशन और वाइड-एंगल कैमरे के साथ काम करता है। गैलेक्सी ए50एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.5 x 74.5 x 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A30s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में भी 6.4 इंच का सुपर एमोलेड पैनल है। लेकिन इसका रिजॉल्यूशन एचडी+ (720x1560 पिक्सल) है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी है। गैलेक्सी ए50एस की तरह गैलेक्सी ए30एस में इनफिनिटी वी स्टाइल नॉच है। इस फोन में भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी। स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.7 अपर्चर के साथ। यहां 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। कैमरा ऐप में इंटेलीजेंट फ्लॉ डिटेक्टर और सीन ऑप्टिमाइज़र जैसे फीचर हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में 4,000 एमएएच की बैटरी है। लेकिन यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 158.5 x 74.7 x 7.8 मिलीमीटर है और वज़न 166 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  4. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  5. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  6. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  9. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  10. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.