Samsung Galaxy A5 (2017) को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग का Samsung Galaxy A5 (2017) स्मार्टफोन को जल्द एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2018 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A5 (2017) को गीकबेंच पर किया गया स्पॉट
  • गैलेक्सी ए5 (2017) को जल्द एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की उम्मीद
  • 3000 एमएएच की बैटरी है Samsung Galaxy A5 (2017) में

Samsung Galaxy A5 (2017) को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग का Samsung Galaxy A5 (2017) स्मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में दिख रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए5(2017) एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चल रहा है। ऐसे में संभावना है कि कंपनी Galaxy A5 (2017) के लिए एंड्रॉयड पाई की टेस्टिंग कर रही है। याद करा दें कि, सैमसंग गैलेक्सी ए5(2017) को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था।

नई गीकबेंच लिस्टिंग को NashviilleChatterClass द्वारा स्पॉट किया गया है। उम्मीद है कि जल्द सैमसंग गैलेक्सी ए5(2017) के लिए अपडेट जारी किया जा सकता है। लिस्टिंग में बताया गया है कि फोन एक्सीनॉस 7880 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम पर चलता है। गीकबेंच पर हैंडसेट ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में 787 और 4,131 स्कोर किया है।

कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि अगले साल जनवरी में Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी किया जाएगा। गैलेक्सी एस9 मॉडल के बाद फरवरी 2019 में Galaxy Note 9 को अपडेट मिल सकता है। कंपनी ने अपने मेंबर्स ऐप के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि अगले साल मार्च में Galaxy S8, Galaxy S8+ और Galaxy Note 8 को भी एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया जाएगा। Galaxy J3 (2017), Galaxy J4, Galaxy J4+ और Galaxy J7 (2017) स्मार्टफोन को अगले साल अपडेट दिया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। फोन में जान फूंकने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.